Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी सम्झौता नेपाल के हित में है, तत्काली स्वीकार करना चाहिएः थापा

 

काठमांडू, १८ जनवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व गृहमन्त्री कमल थापा ने कहा है कि अमेरिकी सहयोग निकाय मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) नेपाल के हित में है और उसको जल्द ही अनुमोदन करना चाहिए । अध्यक्ष थापा को कहना है कि नेपाल के ही आग्रह अनुसार अमेरिका ने एमसीसी परियोजना के अनुसार ५ साल के भीतर ६० अर्ब रुपैयां सहयोग देने की बात की है, जो अन्तरदेशीय प्रसारण लाइन तथा सडक स्तारोन्नति के लिए काम आएगी ।
अध्यक्ष थापा ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि उक्त अनुदान रकम सरकार को तत्काल स्वीकार करनी चाहिए । पार्टी संबंद्ध संगठन युनियन महासंघ बागमती प्रदेश स्तरीय श्रमिक भेला को उद्घटन करते हुए अध्यक्ष थापा ने ऐसा कहा है । कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘एमसीसी सम्झौता सदन से पास होने के बाद नेपाल में कोई भी सैन्य गतिविधि नहीं होगी, ऐसा कहना अपरिपक्व ज्ञान है । एमसीसी और इण्डोप्यासिफिक को एक ही टेवल पर रखकर देखना ठीक नहीं है ।’
अध्यक्ष थापा ने यह भी कहा है कि वर्तमान सरकार जनता की तत्कालीन समस्या के प्रति सम्वेदनशील नहीं है । उनका कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सडक निर्माण को छोड़कर सरकार भ्यूटावर निर्माण लगी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *