Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नोवेल कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चीन से आने वाले हवाई यात्रियों को थर्मल जांच से गुजरना होगा

 

चीन से आने वाले हवाई यात्रियों को मुंबई के छ्त्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर थर्मल जांच से गुजरना होगा. चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में निमोनिया बीमारी के तेजी से फैलने की घटना के बाद यह फैसला लिया गया है. इस बीमारी के लिए नोवेल कोरोना वायरस (एनसीओवी) जिम्मेदार है, जिसकी चपेट में आने से तेज बुखार आता है और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. एयर चाइना और रवांड एयरलाइंस के विमान मुंबई के छ्त्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चीन के बीच उड़ान भरते हैं.

यह भी पढें   युद्ध विराम के लिए अमेरिका और इरान तैयार,ट्रम्प और इरानी राष्ट्रपति पेजिस्कियन ने किए हस्ताक्षर

मुंबई में एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (APHO) की टीम ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए हेल्थ काउंटर शुरू किया गया है और थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एडवाइजरी के बाद से एहतियात के तौर पर चीन से मुंबई यात्रा करने वाले यात्रियों को थर्मल जांच से गुजरना होगा. अगर किसी यात्री में नोवेल कोरोना वायरल के लक्षण पाए जाते हैं, तो एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की टीम की सलाह के मुताबिक तत्काल अस्पताल ले जाया जाएगा. एयरपोर्ट इसको लेकर रोजना अपनी रिपोर्ट भी साझा करेगा.

यह भी पढें   राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा

चीनी अधिकारियों के मुताबिक यह एक अलग तरह का वायरस है. नोवेल कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए छ्त्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 7 एंबुलेंस, 4 एडवांस लाइफ सपोर्ट और 3 बेसिक लाइफ सपोर्ट को तैनात कर दिया गया है. वहीं, इस वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट हो गई है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *