सभामुख चयन के लिए माघ १२ गते चुनाव
काठमांडू, २० जनवरी । प्रतिनिधिसभा के खातिर नयां सभामुख चयन के लिए आगामी माघ १२ गते चुनाव होने जा रहा है । सोमबार सम्पन्न कार्य व्यवस्था समिति बैठक ने यह निर्णय लिया है । आज संसद् बैठक से इसकी औपचारिक जानकारी देने की तैयारियां हो रही है । संसद् बैठक से सभामुख चयन के लिए चुनावी कार्यतालिका सार्वजनिक की जाएगी ।
संसद् सचिवालय स्रोत के अनुसार सभामुख और उप–सभामुख के अनुपस्थिति में संसद् के जेष्ठ सदस्य सभा संचालन करेंगे । प्रतिनिधिसभा में सबसे जेष्ठ सदस्य राष्ट्रीय जनता पार्टी के नेता महन्थ ठाकुर हैं । इसीलिए नयां सभामुख चयन प्रक्रिया भी नेता ठाकुर की ही अध्यक्षता में शुरु होने जा रही है ।

