Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेपी नड्डा बने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने की घोषणा

 

हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट……नई दिल्ली : जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नये अध्यक्ष बनाए गये हैं। उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था। जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा।

नवनिर्वाचित भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और आर.एस.एस.के जरिए पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करते आए हैं। नड्डा बीजेपी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस दौरान दिल्ली के बाद बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, जो उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 8 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

पिछले साल खत्म हुआ था अमित शाह का कार्यकाल……

यहां बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अध्यक्ष पद का कार्यकाल पिछले साल खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को पार्टी ने बढ़ा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ नड्डा के नजदीकी रिश्ते रहे हैं। मोदी जब हिमाचल के प्रभारी हुआ करते थे तब से दोनों के बीच अच्छे समीकरण रहे हैं। दोनों अशोक रोड स्थित बीजेपी मुख्यालय में बने आउट हाउस में रहते थे। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय भी संभाला।

यह भी पढें   भारत ने चार जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली निर्यात की अनुमति नवीनीकृत की

अपने राजनीतिक करियर में जेपी नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी रहे। बीजेपी में उनका कद लगातार बढ़ता रहा। उन्हें बीजेपी की निर्णय लेने वाली सबसे बड़ी संस्था बीजेपी संसदीय बोर्ड का सदस्य भी बनाया गया था। वे बीजेपी के केंद्रीय इलेक्शन कमेटी के सदस्य भी बने। अमित शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नड्डा को यूपी का जिम्मा सौंपा यहां पर उन्होंने गुजरात बीजेपी के नेता गोवर्धन झड़पिया के साथ काम किया और पार्टी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट और 64 सीटें दिलाईं। साफ-सूथरे छवि के नेता श्री नड्डा कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके अनुभवों का लाभ भाजपा संगठन को मिलेगा। श्री नड्डा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.संजय पासवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com