रेशम चौधरी की रिहाई के लिए पुनः थारुहट आन्दोलन की चेतावनी
काठमांडू, २४ जनवरी । कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से प्रतिनिधिसभा में निर्वाचित रेशम चौधरी की रिहाई मांग करते हुए थारुहट थारुवान राष्ट्रीय मोर्चा ने आन्दोलन घोषणा की है । काठमांडू में एक पत्रकार सम्मेलन कर मोर्चा ने १० सूत्रीय मांग के साथ आन्दोलन घोषणा की है ।
पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए मोर्चा के संयोजक लक्ष्मण थारु ने चेतावनी के साथ कहा कि अगर २० दिनों के भीतर टिकापुर घटना में दोषी करार रेशम चौधरी लगायत २० लोगों की मुद्दा वापस नहीं होगी तो देश में गृहयुद्ध हो सकता है । उनका कहना है कि उक्त घटना में दोषी करार चौधरी निर्दोष हैं, उनको फंसाया गया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘टीकापुर घटना की वास्तविक प्रतिवेदन सरकार ने छीपाकर रखा है । थारु लोगों को डाडू और चोर की संख्या दी गई है । हम लोगों को हत्यारा करार की गई है । लेकिन उस समय वहां क्या हुआ था ? इसके बारे में जनता जनना चाहती है । उक्त हत्याकाण्ड किसने रचा है ? कब तक हम लोग इस घटना के बारे में अनभिज्ञ रहे ?’
नेता थारु का कहना है कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग लगायत अन्य संघ–संस्थाओं की ओर से की गई अध्ययन प्रतिवेदन सार्वजनिक हो चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा गठित आयोग की प्रतिवेदन सार्वजनिक नहीं हो रहा है, जो पीडितों के लिए अन्याय है । उन्होंने आगे कहा– ‘एक जाति के लोग किसी को मारते हैं तो वे लोग सत्ता में पहुँचते हैं । लेकिन जब थारु लोग शान्तिपूर्ण आन्दोलन करते हैं, जनप्रतिनिधि निर्वाचित करते हैं तो हम लोगों को जेल में रहना पड़ता है ।’ उनका कहना है कि यह विभेदपूर्ण कार्य है ।

