Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल एयरलाइन्स की २५ पायलट द्वारा सामूहिक इस्तिफा

 

काठमांडू, २४ जनवरी । नेपाल एयरलाइन्स में कार्यरत २५ पाइलट ने सामूहिक इस्तिफा दिए हैं । उन लोगों का कहना है कि नेपाली और विदेशी पायलट के बीच चरम विभेद है, नेपाली पायलट शोषण में हैं, इसीलिए इस्तिफा देना पड़ा । उन लोगों ने मांग सम्बोधन के लिए ९० दिनों की समय सीमा दिया है । कहा गया है कि एयरलाइन्स व्यवस्थापन ने नेपाली स्थायी कर्मचारियों को अधिक समय काम में लगाया है, लेकिन विदेश को कम समय काम लगाया जाता है, तब भी नेपाली को कम और विदेशी को ज्यादा सेवा–सुविधा दी जाती है ।
नेपाली पायलट का मांग है कि ९० दिनों के अन्दर नेपाली पायलट को प्रशिक्षण किया जाए और विदेशी पायलट को विस्थाति किया जाए । दूसरे विकल्प में सभी पायलट को इस्तिफा स्वीकृत कर करार में काम में लगाने के लिए भी कहा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed