Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतन्त्र दिवस को लक्षित कर भारत में बम विस्फोट

 

२६ जनवरी, काठमांडू । पड़ोसी देश भारत में गणतन्त्र दिवस मनाया जा रहा है । गणतन्त्र दिवस को ही लक्षित भारत (असम) के कुछ जगहों पर श्रृङ्खलाबद्ध बम बिस्फोट का खबर सार्वजनिक हुआ है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बिस्फोट डिब्रूगढ में, एक सोनारी में और दूसरा दुलियाजन के पुलिस थाना के पास हुआ है । फिलहाल किसी संगठन ने इस बिस्फोट का जिम्मेवारी नहीं लिया है ।
डिब्रुगढ जिला में एक बिस्फोट ग्राहम बजार में हुआ है और दूसरा ए टी रोड में एक गुरुद्वारे के पिछे हुआ है । ये दानों क्षेत्र डिब्रूगढ पुलिस थाना अन्तर्गत पडता है ।
पुलिस ने जानकारी दिया कि दूसरा विस्फोट दुलियाजन तेल शहर में हुआ है पर वहां का विवरण आना बांकी है ।
असम का डीजीपी भास्कर ज्योति ने बताया कि इस विस्फोट के पीछे किसका हाथ है उसका पता लगाने के लिये अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *