सापकोटा विरुद्ध की रीट फुयांल की इजलास में, लेकिन फुंयाल नहीं देख सकते उक्त रीट
२६ जनवरी, काठमांडू । अग्नि सापकोटा ने सभामुख के लिये उम्मेदवारी दिया है, जिसके विरुद्ध सर्वोच्च में रिट पडा है, उक्त रिट न्यायाधिश न्यायाधीश हरिप्रसाद फुयाँल की इजला में है, लेकिन कानुनी रुप में फुंयाल उक्त रिट नहीं देख सकते है ।
सापकोटा विरुद्ध सर्वोच्च में अन्तरिम आदेश का मांग करते हुये रिट निवेदन डाले जाने के बाद रविवार प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा ने न्यायाधीश हरिप्रसाद फुयाँल को एकल इजलाश में उक्त रिट का पेश करने का निर्णय किया था । सापकोटा विरुद्ध कर्तव्य जान मुद्दा सर्वोच्च में विचाराधीन अवस्था में है, इसी पृष्ठभूमि में अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी ने अन्तरिम आदेश के द्वारा सभामुख में निर्वाचित नहीं कराने के लिये रिट दायर किया था ।
पेशी के पहले नम्बर में होने के बाबजुद भी सापकोटा विरुद्ध का उक्त मुद्दा न्यायाधीश हरिप्रसाद फुयाँल नहीं देख सकते हैं । क्योंकि इससे पहले कानुन व्यवसायी रह रहे सुबोध प्याकुरेल के साथ–साथ सापकोटा विरुद्ध के रिट में फुयाँल ने भी बहस किया था । अर्थात् उस वक्त फुयाँल अग्नि सापकोटा विरुद्ध बहस किया था ।
पहले ही सापकोटा विरुद्ध सर्वोच्च में बहस करने वाला फुयाँल इस वक्त सर्वोच्च में ही न्यायाधिश के रुप में कार्यरत है । इसी कारण से सापकोटा विरुद्ध की उक्त मुद्दा फुयांल को नहीं देखने दिया जायेगा । जिससे समपकोटा का पेशी आज स्थगित हो गया है । इधर सापकोटा आज ही सभामुख के लिये चयन हो रहे हैं ।

