Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

७१वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भारत ने नेपाल को ३० एम्बुलेन्स तथा ६ बस सहयोग किया

 

२६ जनवरी, काठमांडू । ७१वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल को ३० एम्बुलेन्स सहयोग किया है । नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच नेपाल के विभिन्न अस्पताल तथा गैरनाफामुलक संस्था को ३० एम्बुलेन्स सहयोग किया है ।
दूतावास ने विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं को ६ बस भी सहयोग किया है । नेपाल स्थित भारतीय दूतावस में आयोजित एक कार्यक्रम के बीच वीर नारी एकल महिला तथा मृतक सैनिक के परिवार को सम्मान भी किया गया है । दूतावास के अनुसार १ वीर नारी, ८ एकल महिला और मृतक सैनिक के ५ नातेदार को ५ करोड ९७ लाख नेपाली रुपैया और दोशाला ओढाकर सम्मान किया है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ११ वैशाख को ‘संसदीय दल का नेता’ का चुनाव करेगी


कार्यबाहक राजदूत डा. अजय कुमार ने सातों प्रदेश में अवस्थित ५१ पुस्तकालय तथा शैक्षिक संस्थाओं को पुस्तक भी प्रदान किया है । कार्यबाहक राजदूत अजय कुमार ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रपति द्वारा दिया गया शुभकामना सन्देश पढकर सुनाया ।
भारत ने प्रतिबद्धता जनाते हुये कहा कि नेपाल के आर्थिक विकास के यात्रा में हम हमेशा नेपाल के साथ हैं । इस कार्यक्रम में इन्डिया हाउस में नेपाल के उपराष्ट्रपति के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सहभागी रहे ।

यह भी पढें   १०० रुपये की सरहद और लहूलुहान स्वाभिमान: क्या सिंहदरबार ने मधेश की गरिमा की यही कीमत लगाई है?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *