पूर्व सांसद् कार्की नहीं रहे
काठमांडू, २६ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व सांसद् गम्भीरजंग कार्की का निधन हो गया है । कार्की नेपाली कांग्रेस पाल्पा के पूर्व जिला सभापति भी थे । उपचार के दौरान आइतबार काठमांडू में उनका निधन हो गया है ।
वि.सं. २०४६ साल से पूर्व कार्की पंचायत की ओर से सदस्य थे, लेकिन सदन में वह प्रजातान्त्रिक अधिकार के लिए आवाज उठाथे थे । ७६ वर्षीय थापा इस कारण राजनीतिक वृत्त में चर्चित थे । वि.सं. २०४८ साल में वह पाल्ला निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित थे ।

