Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूपन्देही मे बोरा के बंडल से दबकर 4 भारतीय नागरिक की दर्दनाक मौत

 


हिमालिनी संवादाता रूपन्देही
रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका वडा नंबर 6 पिपरहिया चौकी के नजदीक किराये के माकन में रहकर कर रहे जूट के बोरा का रिपेरिंग कर रहे थे । स्थानिय लोगों के बताए गए अनुसार की बिति रात सोरहे एक ही परिवार के चार लोगो की मौत हो गई सभी मृतको की पहचान विहार बलिया कोलिया गाव के निवासी के रूप में हुई सहजाद हुसेन, पत्नी श्रीमती सदाब खातुन,6 वर्षीय लड़का सुल्तान रजाक और दो वर्षीय बच्ची सहिना खातुन जूट के बोरे का लाट के गिरने से सभी की मौत हो गई है।भैरहवां भीम अस्पताल के सचुना अधिकारी गोपाल उपाध्याय ने खबर की पुष्टि कि है।रुपन्देही जिला प्रहरी कार्यलय इंस्पेकटर केशव ज्ञवाली ने बताया है की गल्लामंडी में पुराने बोरो का रिपेरिंग करते थे बीती रात बोरो के बंडल के गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत हो गई । भीम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौप दिया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed