Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकारिता करने के लिए परीक्षा देना जरुरी नहींः मन्त्री बास्कोटा

 

काठमांडू, ३१ जनवरी । संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा है कि पत्रकारिता करने के लिए परीक्षा देना जरुरी नहीं है, परीक्षा संबंधी व्यवस्था विधेयक से हटाई जाएगी । विहीबार विराटनगर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा आश्वासन दिया है । उनका कहना है कि जिसके पास क्षमता ही नहीं है, वैसी संस्था से परीक्षा लेना ठीक नहीं है, इसीलिए प्रस्तावित संचार संंबंधी विधेयक से उक्त प्रवाधान को ही हटाया जाएगा ।
इसीतरह एक फरक प्रसंग में मन्त्री बास्कोटा ने कहा है कि एमसीसी विशुद्ध विकास संबंधी परियोजना है, इसीलिए इसको विरोध करना जरुरी नहीं है । उनका कहना है कि एमसीसी सहज रुप में संसद् से पास किया जाएगा । उन्होंने कहा– ‘एमसीसी ऊर्जा और कनेक्टिभिटी के साथ जुड़ा हुआ विषय है, इसमे सामरिक महत्व की कोई भी विषय नहीं है । जिसमें अमेरिकी कंग्रेस ने भी सहमती दी है, पास करने के अलवा दूसरा विकल्प नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *