Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘नेकपा के नेता दौलत के भूखे’

 

काठमांडू, ३१ जनवरी । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की केन्द्रीय कमिटी बैठक काठमांडू में जारी है । बैठक में सहभागी नेताओं ने पार्टी शीर्ष नेताओं को लक्षित कर कहा है कि नेकपा के नेताओं में दौलत का भूख बढ़ता जा रहा है और उन लोगों में कम्युनिष्ट चरित्र खत्तम होता जा रहा है ।
बैठक में सहभागी एक नेता कहते हैं– ‘देश में कम्युनिष्ट पार्टी का सरकार है । लेकिन भ्रष्टाचार आनियमितता अधिक है । ऐसी अवस्था में जनता कैसे सुशासन की अनुभूति कर पाएगी ? हमारे नेताओं में दौलत की भूख बढ़ता जा रहा है ।’ उनका कहना है कि पार्टी ने जो आचारसंहिता बनाया है, उसकी कार्यान्वयन सबसे पहले शीर्ष नेताओं से होना जरुरी है । उन लोगों ने यह भी कहा है कि वार्ड अध्यक्ष से लेकर प्रधानमन्त्री तक की संपत्ति विवरण (चुनाव से पहले और चुनाव के बाद का संपत्ति विवरण) सार्वजनिक होना जरुरी है ।
समाचार स्रोत का कहना है कि अधिकांश नेताओं ने यति होल्डिङ्स को दी गई जमीन और उसमें हुई अनियमितता के संबंध में प्रश्न किया है । आलोचकों का कहना है कि यति होल्डिङ्स प्रकरण से पार्टी बदनाम हुई है । लेकिन प्रधानमंत्री निकट एक स्थायी कमिटी सदस्य ने पार्टी नेतृत्व को बचाव करते हुए कहा है कि यति की ओर से पार्टी को सहयोग होने के कारण ही पार्टी ने भी उसको सहयोग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *