सदन और सडक ही हमारी नीति है, सरकार में शामील होने की संभावना नहींः यादव
काठमांडू, ३१ जनवरी । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के संयोजक महेन्द्र राय यादव ने कहा है कि वर्तमान अवस्था में राजपा सरकार में शामील होने की संभावना नहीं है । काठमांडू में आयोजित एक साक्षात्कार कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘राजपा केन्द्रीय सरकार में शामील होगी या नहीं ? इस विषय को लेक पार्टी के अन्दर कोई भी विचार–विमर्श नहीं हुई है, इसीलिए सरकार में शामील होने की संभावना नहीं है ।’
नेता यादव ने यह भी दावा किया है कि प्रतिनिधिसभा उप–सभामुख पद में भी राजपा की दावी नहीं है । उनका कहना है कि सरकार में सहभागिता से लेकर उप–सभामुख पद संबंधी विषयों को लेकर प्रधानमन्त्री के साथ भी विचार–विमर्श नहीं हुई है । नेता यादव ने कहा– ‘हमारी मांग और मुद्दा को लेकर हम लोग संघर्षरत हैं, सदन और सडक ही हमारी नीति है ।’
उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार संविधान संशोधन संबंधि विषय में आज भी ईमानदार नहीं है । नेता यादव ने आगे कहा– ‘संविधान संशोधन की आश्वासन में ही हम लोगों ने वर्तमान सरकार को समर्थन किया था, लेकिन एक साल तक उसने कुछ भी नहीं किया, इसीलिए राजपा अपना समर्थन वापस की ।’ उन्होंने कहा है कि राजपा की मांग आज भी यथावत है, अगर संविधान संशोधन कर सरकार मांग पूरा करेगी तो फिर भी सरकार को समर्थन करने के लिए राजपा तैयार है ।
नेता यादव ने यह भी कहा है कि समाजवादी पार्टी और राजपा के बीच पार्टी एकता होने की संभावना है, इसके लिए दोनों पार्टी के बीच विचार–विमर्श जारी है ।

