‘नेकपा के नेताओं की संपत्ति छानबिन होना चाहिए’
काठमांडू, १ फरवरी । सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंध नेताओं की संपत्ति छानबिन करने के लिए पार्टी के ही नेताओं ने मांग किया है । जारी केन्द्रीय कमिटी में बोलनेवाले नेताओं ने कहा है कि पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार और अनियमितता व्यापक हो गया है, इसीलिए नेताओं की संपत्ति विवरण सार्वजनिक होना चाहिए । बैठक में बोलते हुए टोली नेताओं ने ऐसी मांग किया है ।
शुक्रबार रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए १३ नं. समहू के नेता लेखनाथ न्यौपाने ने कहा है कि एक कार्यदल निर्माण कर नेताओं की संपत्ति छानबिन होना चाहिए । नेता न्यौपाने ने प्रश्न किया– ‘अगर कोई नेता मन्त्री बनते हैं तो वह किस परिणाम में भ्रष्टाचार कर सकता है ?’ इसीतरह ७ नम्बर समूह के टोली नेता नीरज आचार्य ने भी कहा है कि नेताओं की संपत्ति विवरण सार्वजनिक करना आवश्यक है ।
इसीतरह बागमती प्रदेश की नामाकरण और स्थायी राजधानी संबंधी विषयों में पार्टी केन्द्र की हस्तक्षेप से लेकर यतिकांड, ललिता निवास जमीनकांड आदि के बारे में भी नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से प्रश्न किया है ।

