Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार सम्पूर्ण रुप में असफल प्रमाणितः राप्रपा

 

काठमांडू, १ फरवरी । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने कहा है कि वर्तमान सरकार सम्पूर्ण रुप में अफल हो चुका है । उसका कहना है कि शान्ति तथा स्थायित्व, आर्थिक विकास और समृद्धि संबंधी मुद्दा में सरकार असफल रहा है । शुक्रबार से शुरु पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति बैठक में प्रतिवेदन पेश करते हुए पार्टी अध्यक्ष कमल थापा ने इस तरहका आरोप सरकार के ऊपर लगाए हैं ।
उन्होंने अपना कार्यपत्र में लिखा है– ‘कम्युनिष्ट नेतृत्व में निर्मित वर्तमान सरकार जनअपेक्षा के अनुसार काम करने में पूर्ण असफल हो चुका है । राज्य द्वारा संचालित हरेक पक्ष में सरकार असफल प्रमाणित हो चुका है । देश और जनता की विश्वास सरकार के पास नहीं है, सरकारात्मक परिवर्तन की अनुभूति जनता में नहीं है । पूर्वाधार विकास की दृष्टिकोण से कुछ काम तो हुआ है, लेकिन आर्थिक समृद्धि के लिए जो अनिवार्य शर्त है, उसमे सरकार असफल है ।’
अध्यक्ष थापा का कहना है कि लगानी प्रवद्र्धन, रोजगारी सिर्जना, भ्रष्टाचार नियन्त्रण, व्यपार घाटा न्यूनीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की गुणस्तर में सुधार जैसे विषयों में सरकार पूर्ण रुप में असफल है । उनको मानना है कि संस्थागत भ्रष्टाचार बढ़ रही है, धर्मान्तरण बढ़ रही है और सरकार सर्वसत्तावाद की अभ्यास में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *