Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब विमान की परिचारिका ने पूर्व प्रधानमन्त्री बाबूराम भट्टराई को नहीं पहचानी…

 

२ फरवरी, काठमांडू । पूर्व प्रधानमन्त्री तथा समाजवादी पार्टी का संघीय परिषद् अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई विटारनगर जा रहे थे । जहाज में परिचारिका भट्टराई को नहीं पहचान पाई । इस घटना को लेकर डा. भट्टराई ने शहर तथा गांव की राजनीतिक चेतना के ऊपर प्रश्न किया है ।
रविवार ट्विट करते हुये अध्यक्ष भट्टराई ने विमान की परिचारिका तथा गांव की चाय दूकान की युवती को तुलना करते हुये गांव और शहर की राजनीतिक चेतना पर प्रश्न किए है) । उन्होंने अपने ट्वीटर में लिखा है कि विमान की परिचारिका ने मुझसे पूछा कि आप डाक्टर हो ? मैंने कहा नहीं, आपने ऐसा क्यों कहा ? तो उसने जबाब दिया डाक्टर के पास जाते समय आपको कई देखा है, मुझे ऐसा लगता ।
उसके बाद जब उन्होंने चतरा के कोशी पुल के पास ही एक चाय के दूकान में गये तो वहां की युवती चिल्लाते हुये बोली– ओ हो बाबूराम । तो मैंने कहा आपने मुझे कैसे पहचाना ? उस युवती ने कहा– टिभी और फोटो में देखकर ।
अध्यक्ष भट्टराई ने ट्विटर में खूद को यह भी प्रश्न किया है कि कई हम लोग ‘अउटडेटेड’ तो नहीं हुये हैं ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *