चीन में कोरोनाभाइरस से ६२ अरब का क्षति पहुंचेगा
३ फरवरी, काठमांडू । चीन में फिलहाल कोरोनाभाइरस का प्रकोप भयानक रुप ले चुका है । इस प्रकोप के कारण चीन के विभिन्न शहरों का आर्थिक कारोबार बन्द हो गया है जिससे चीन में आर्थिक दुष्प्रभाव देखा गया है । फिलहाल वहां की क्षति मापन करने की अवस्था नहीं है ।
परन्तु चीन के एक सरकारी सञ्चारमाध्यम और कुछ अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस प्रकोप के कारण पिछले त्रैमासिक में चीन के आर्थिक वृद्धि दर में दो प्रतिशत तक गिरावट की सम्भावना है । इस स्तर के आर्थिक ह्रास से चीन को ६२ अरब अमेरिकी डलर का आर्थिक क्षति पहुंचेगा ।
चीन में इस कोरोनाभाइरस के प्रकोप से लडने के लिये प्रधानमन्त्री लि खछङ के नेतृत्व में भाइरस नियन्त्रण निकाय का गठन किया गया है । इस निकाय के निर्णय में कोरोना भाइरस का नियन्त्रण को प्राथमिकता दिया जा रहा है ।
केन्द्रीय तथा स्थानीय सरकार द्वारा अभी तक चिकित्सकीय उपचार और उपकरण के लिये १२.६ अरब अमेरिकी डलर खर्च किया गया है । इस रोग से अत्यधिक प्रभावित शहर वुहान तथा हुवेई है । प्रमुख बैङ्क द्वारा छोटा व्यवसाय तथा व्यक्ति का व्याजदर कम कर दिया गया है ।
कोरोना महामारी से अर्थतन्त्र को बचाने के लिये चीन के केन्द्रीय बैङ्क ने वित्तिय प्रणाली में १२ खरब युवान (१३० अरब डलर) लगानी करने की प्रतिवद्धता जनाया है ।

