Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आसाराम बापु का शिष्य बताने वाला झण्डा बाबा बारा से गिरफ्तार

 

३ फरवरी, रौतहट । खुद को आशाराम बापु का चेला बताने वाले एक बाबा को गिरफ्तार किया गया है । आशाराम का चेला बताने वाले भारतीय नागरिक रामेश्वर शर्मा हैं, जिसे गिरफ्तार किया गया है । ईलाका प्रहरी कार्यालय कोल्हवी ने जानकारी दिया कि शर्मा को बारा के कोल्हवी नगरपालिका वडा नम्बर ११ रमपूर्वा की स्थानीय १४ वर्षीय बालिका बलात्कार करने के अभियोग में हिरासत में लिया गया है ।
विगत १५ वर्ष से ५५ वर्षीय शर्मा कोल्हवी क्षेत्र में ही रह रहा है । वह खुद को आसाराम का चेला बता रहा है और उसे झण्डा बाबा के नाम से पहचाना जा रहा है । ईलाका प्रहरी कार्यालय कोल्हवी का प्रमुख प्रहरी निरीक्षक बालिष्टर सिंह ने जनाकारी दिया कि मन्त्र सिखाने के बहाना से बालिका के साथ बलात्कार किया गया । पीडित द्वारा दिया गया जाहेरी के आधार पर शर्मा को रविवार हिरासत में लिया गया है ।
वह झणडा बाबा कोल्हवी क्षेत्र में डेढ दशक झारफुक करने के नाम पर स्थानीय को प्रभावित कर अपना स्वार्थ पूरा कर रहा था । प्रहरी ने जानकारी दिया कि गिरफ्तार करने के बाद शर्मा के ऊपर बलात्कार अभियोग में फोजदारी अपराध संहिता २०७४ अनुसरा कार्रबाई किया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *