Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामाजिक सन्जाल में विज्ञापन करने से मुद्दा नहीं लगेगाः राष्ट्र बैंक

 

३ फरबरी, काठमांडू । नेपाल राष्ट्र बैंक का कार्यकारी निर्देशक वमबहादुर मिश्र ने बताया कि सामाजिक सञ्जाल में विज्ञापन करने के लिये प्रतिबन्ध नहीं है । उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सार्वजनिक सूचना के आधार में भ्रम फैलाया गया था कि अब सामाजिक सञ्जाल में विज्ञापन नहीं कर सकते हैं परन्तु वह सिर्फ नियमन करने लिये किया गया था ।
उन्होंने बताया कि सामाजिक सञ्जाल में हो रहे विज्ञापन को नियमन करने के लिये राष्ट्रबैंक ने आवश्यक गृहकार्य भी किया है ।
मिश्र ने बताया कि नियमन के लिये कार्यविधि की तैयारी में राष्ट्र बैंक लगा हुआ है । इसके लिये सरोकार वाला के साथ चर्चा भी शुरु कर दिया है । उन्होंने बताया कि सोमवार को नेपाल विज्ञापन संघ के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रबैंक ने बातचीत की है ।
उन्होंने कहा कि हमारे देश से अनौपचारिक माध्यम से रकम आने –जाने का काम हो रहा, जिसे वैधानिकता देने के लिये यह कार्य किया जा रहा है । सामाजिक सन्जाल में होने वाले विज्ञापन का अवैधानिक चैनल से भुक्तानी होने पर राष्ट्रबैंक ने कडाई करने का सूचना जारी किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *