Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडक्रस में राजनीतिकरण अशोभनीय हैः मन्त्री बांस्कोटा

 

३ फरवरी, काठमांडू । सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुलप्रसाद बाँस्कोटा ने बताया कि रेडक्रस में ‘मति र गति’ भावनानुसार नहीं होने के बाद विवाद उत्पन्न हुआ है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी काभ्रेपलाञ्चोक द्वारा ‘ग्रामीण आपतकालीन तथा ट्रमा प्रणाली सदृढीकरण परियोजना’ अन्तर्गत आयोजित एम्बुलेन्स हस्तान्तरण कार्यक्रम को आज बनेपा में सम्बोधन करते हुये उन्होंने कहा, ‘रेडक्रस जैसे मानवीय पवित्र संस्था में इस तरह का विवाद नहीं होना चाहिये । रेडक्रस का विश्वव्यापी मान्यता जो है उसी अनुसार चलना चाहिये उससे कोई समस्या तथा विवाद नहीं आयेगा ।
उन्होंने बताया कि कमाउधन्दा तथा व्यापारिक संस्था में विावद उठना स्वाभाविक है परन्तु विशुद्ध मानवीय भावना लेकर चलने वाला संस्थाओं में विवाद होना बहुत ही दुखद है । मन्त्री बाँस्कोटा जोड देते हुये कहा कि रेडक्रस संस्था में राजनीतिकरण शोभा नहीं देता, इसका अन्त होना चाहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *