Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल ने चीन को दिया १ लाख प्रोटेक्टिभ मास्क

 

७ फरवरी, काठमांडू । नोवल कोरोना भाइरस के साथ लड रहे चीन को नेपाल सरकार ने १ लाख थान प्रोटेक्टिभ मास्क सहयोग किया है । सरकार के निर्णय अनुसार शुक्रवार परराष्ट्रमन्त्री प्रदिप ज्ञवाली और स्वास्थ्य तथा जनसंख्यामन्त्री भानुभक्त ढकाल ने चिनियाँ राजदूत होउ यान्छी को मास्क हस्तान्तरण किया है ।
चीन में नोवल कोरोना भाइरस के संक्रमण से बचने के लिये मास्क का अत्यधिक मांग है । नेपाल सरकार इसी बात को ध्यान में रखकर मास्क सहयोग करने का निर्णय की ।
परराष्ट्र मन्त्रालय में आयोजित सहयोग सामाग्री हस्तान्तरण कार्यक्रम में नेपाल के लिये चिनियाँ राजदूत होउ यान्छी ने बताया कि कोरोना भाइरस के संक्रमण में नेपाल के साथ साथ अन्तराष्ट्रिय समुदाय से प्राप्त सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है । यन्होंने कहा कि इस सहयोग से चिनियां नागरिक तथा नेतृत्व की उर्जा बढेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com