Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना वायरस की सबसे पहले जानकारी देने वाले डाक्टर की माैत से लाेगाें में सरकार के प्रति आक्राेश

 

चीन में कोरोना वायरस की सबसे पहले चेतावनी देने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। कई चीनी नागरिकों ने सोशल मीडिया पर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसके चलते सरकार को डॉक्टर की मौत के मामले की जांच का आदेश देना पड़ा है। चीन में रहस्यमय वायरस से अब तक 636 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 31,161 हो गई है।

वुहान में वायरस की चपेट में आने वाले 34 वर्षीय वेनलियांग की गुरुवार को मौत हो गई थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने वेनलियांग को नायक करार देते हुए अधिकारियों पर अयोग्यता का आरोप लागया है। चीन में सरकार के प्रति इस तरह का विरोध कम देखने को मिलता है। वेनलियांग ने जनवरी के शुरू में वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी।

यह भी पढें   प्रचंड का यू-टर्न: एमाले समेत सभी कम्युनिस्ट दलों से एकता की अपील, 12 दिन पहले जताई थी असहमति

उस समय पुलिस ने उनकी चेतावनी को अफवाह मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी थी। गत तीन जनवरी को उनसे जबरन एक पत्र भी लिखवा लिया गया था कि उन्होंने सोशल मीडिया की व्यवस्था को बिगाड़ा है। यह बात सामने आने के बाद सरकार ने जांच का आदेश दिया है। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय टीम शुक्रवार को वुहान पहुंच गई। इसी शहर से पूरे चीन समेत दुनिया के 31 देशों में जानलेवा वायरस पहुंच चुका है।

वायरस से मुकाबले को उतारे रोबोट

चीन ने कोरोना वायरस के प्रकोप से मुकाबले के लिए रोबोट भी उतार दिए हैं। इस महामारी से निपटने के लिए वुहान में पहले ही सेना तैनात की जा चुकी है। अब वुहान के कई बड़े अस्पतालों में 30 से ज्यादा रोबोट तैनात किए गए हैं। ये रोबोट पीडि़तों के उपचार में कई तरीके से मदद कर सकेंगे। चीन ने गुरुवार को देश के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) सेक्टर से वायरस से मुकाबले में योगदान देने की अपील की थी।

यह भी पढें   नेपाल: प्रशासनिक, पुलिस और न्यायिक संस्थानों में सरकार की मनमानी से हड़कंप, कर्मचारियों में भारी दहशत

क्रूज पर पाए गए 61 पीड़ित

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर वायरस पीडि़तों की संख्या बढ़कर 61 होने की पुष्टि की। इस क्रूज को जापान तट के पास रोका गया है। पिछले दो हफ्ते से 3700 लोग इस क्रूज पर फंसे हैं। हांगकांग में भी एक क्रूज पर 3600 से ज्यादा लोगों को रोककर रखा गया है।

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को दिया भरोसा

यह भी पढें   मृत्यु अटल सत्य है, इसलिए जीवन को अच्छे कर्मों से अमर बनाइए : बिमल सर्राफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से फोन पर बात की और उनको यह भरोसा दिया कि वायरस के प्रकोप से उनके देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। चीन वायरस को परास्त कर देगा।

दुनिया में मास्क की किल्लत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को बताया कि दुनिया में कोरोना वायरस से बचाव के सुरक्षात्मक सामान की किल्लत हो गई है। वायरस रोधी मास्क की किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच नेपाल ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन को एक लाख मास्क दिए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com