Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सेना के एक सिरफ‍िरे जवान की गोलीबारी में 20 लोगों की मौत

 

बैंकॉक, एएफपी।

थाइलैंड के नाकहोन रैचासीमा शहर में सेना के एक सिरफ‍िरे जवान की गोलीबारी में 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्‍य घायल हो गए हैं। जाकरापंथ थोम्मा नाम का जवान फिलहाल पकड़ से बाहर है। गोलीबारी से पहले उसने फेसबुक पर गन लिए फोटो पोस्ट की और लिखा कि मौत सभी को बुला रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने थाई मीडिया के हवाले से बताया है कि जवान ने उत्‍तर पूर्व थाइलैंड में शनिवार को पहले सैन्‍य बेस पर गोलीबारी की फ‍िर बाद में शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया। सनकी जवान एक गाड़ी में सवार होकर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाता चला गया।

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा प्रशिक्षण की तैयारी

समाचार रॉयटर ने बताया कि राजधानी बैंकॉक से करीब 250 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वी शहर नाकहोन रैचासीमा में सैनिक ने कई स्थानों पर निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। शॉपिंग मॉल के नजदीक उसकी फायरिंग से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कोंगचीप तंत्रावानी ने कहा कि जवान थोम्मा ऐसा क्यों कर रहा है, पता नहीं चल सका है। शायद वह पागल हो गया है। स्थानीय न्यूज चैनलों में आए हमले के फुटेज से पता चलता है कि थोम्मा कार से शॉपिंग मॉल के करीब आकर रुका और उसने वहां पर अपनी बंदूक से लोगों पर गोलियां बरसाई।

रॉयटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावर पहले वह एक घर में गया और वहां पर दो लोगों की हत्या की। इसके बाद वह चोरी की हुमवे वाहन (Humvee vehicle) में भागने से पहले सूरतमपिथिक सेना शिविर (Surathampithak army camp) में कमांडर और दो अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से पहले सिरफ‍िरे सैनिक ने सैन्य ठिकाने के शस्त्रागार से नई गन ली थी। थाइलैंड के सेना प्रमुख अपिरत कोंगसोमपोंग ने घटनास्थल के नजदीकी सैन्य कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे मौके पर जाएं और जांच करें-वास्तव में क्या हुआ है। प्रधानमंत्री प्रयूथ चान-ओचा ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढें   श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, सावन में काँवरियों की सेवा शुरू

स्थानीय मीडिया की ओर से जारी फुटेज में दिख रहा है कि संदिग्ध हमलावर अपनी कार से शॉपिंग सेंटर के बाहर निकलते हुए लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने बताया है कि संदिग्ध जवान गोलीबारी की घटना को सोशल मीडिया पर लाइव कर रहा था। अब फेसबुक ने बयान जारी कर कहा है कि उसने हमलावर का अकाउंट हटा दिया है। बीबीसी ने रिपोर्ट दी है कि प्रसासन ने शॉपिंग सेंटर को सील कर दिया है और संदिग्ध की तलाश कर रही है। पुलिस ने लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी है। कुछ फुटेज में इमारत के बाहर आग दिखाई दे रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com