Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

10 हजार लोगों ने माँगी इच्छामृत्यु

 

नीदरलैंड के संसद में देश के स्वास्थ्य मंत्री और डच सांसद क्रिस्चियन डेमोक्रेट ह्यूगो डि जोंग ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि देश के 10 हजार लोगों ने सरकार से इच्छा जाहिर की है कि वे अपनी जिंदगी खत्म करना चाहते हैं। इन सभी लोगों को इसकी अनुमति दी जाए। इन सभी लोगों की उम्र 55 साल से अधिक है। ये सभी लोग अपनी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इसलिए अपना जीवन खत्म करना चाहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये आंकड़ा देश की कुल जनसंख्या का 0.18 फीसदी है।

यह भी पढें   राप्रपा के महामंत्री शरदराज पाठक ने किया पार्टी परित्याग

दरअसल, ये सभी लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और अपनी जिंदगी को खुद खत्म करना चाहते हैं।स्वास्थ्य मंत्री डि जोंग ने इस मामले पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि एक गंभीर मुद्दा है। सरकार को सोचना चाहिए जो लोग इच्छामृत्यु की मांग कर रहे हैं। वह अपनी जिंदगी से परेशान क्यों हो गए हैं। इन लोगों को फिर से जीवन का सही अर्थ खोजने और उन्हें प्रेरित करने की मदद करनी चाहिए। इस पर सरकार को कोई फैसला लेना होगा। साथ ही ऐसे लोगों की मदद करनी होगी, जिन्होंने जीने की उम्मीद छोड़ दी है। नीदरलैंड की अन्य पार्टी की सांसद ने कहा कि वह 75 से अधिक लोगों के लिए इच्छामृत्यु के लिए एक बिल पेश करेगी, ताकि लोग अपने जीवन का अंत शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से कर सकें। ऐसे में समझा जा सकता है कि वहां के लोग जिंदगी से किस कदर हार चुके हैं। इसलिए जरूरी है कि हिम्मत रखी जाए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com