Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाईलैंड में 20 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बंदूकधारी आखिरकार मारा गया

 

थाईलैंड के एक मॉल में गोलीबारी कर कम से कम 20 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला बंदूकधारी आखिरकार मारा गया। पुलिस और हमलावर के बीच यह मुठभेड़ करीब 17 घंटे तक चली। ‘क्राइम सप्रेशन डिवीजन’ के प्रमुख जीराभोब भुरिदेज ने ‘एएफपी’ को बताया कि हमलावर करीब 30 मिनट पहले (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात दो बजे से) मारा गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि थाईलैंड की विशिष्ट पुलिस इकाइयों के कमांडो ने हमलावर को मार गिराया। इस पूरे अभियान में सैकड़ों सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

यह भी पढें   मर्स्याङ्दी नदी की बाढ़ से मनाङ का तालगाँव फिर डूबा, पूरा गाँव संपर्कविहीन

कोराट के एक डॉक्टर नारिनरात पित्चायाकमीन ने पत्रकारों से कहा, ”मृतकों की आधिकारिक संख्या 20 है और 42 अन्य घायल हुए हैं। वहीं नौ की सर्जरी की जा रही है।” इससे पहले मृतक संख्या 21 बताई गई थी।

अभी यह स्प्ष्ट नहीं है कि बहुमंजिला परिसर में और लोग अब भी फंसे हुए हैं या नहीं। थाईलैंड के उप-प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल के अनुसार बंदूकधारी को मौत के घाट उतारने के अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से अवरुद्ध पृथ्वी और बीपी राजमार्ग एकतरफा खुले

उन्होंने कहा, ”दुर्भाग्यवश उसे गोली लग गई और वह बच नहीं पाया।” हमलावर ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी की थी। हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था, जो एक सैनिक था।

बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर ”क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए और ” कोई भी मौत से नहीं बच सकता जैसी बातें लिखी थी। फेसबुक वीडियो में (बाद में जिसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार दिख रहा था और कह रहा था, ” मैं थक गया हूं… मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता।

यह भी पढें   भारत को जानो प्रश्न मंच में बच्चों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने इस पूरे वाकये पर कहा, ” हमने अपनी सेवा से बंदूकधारी का अकाउंट हटा दिया है और हम इस घटन संबंधी हर सामग्री को जल्द से जल्द हटाने के लिए लगातार काम करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com