Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन से नेपालियाें काे लाने के लिए नेपालएयरलाइंस का विमान जाएगा

 

नेपालियाें काे  कोरोना भाइरस प्रभावित क्षेत्र से उद्धार करने के लिए  नेपाल एयरलाइन्स की वाइडबडी (एयरबस ३३०) विमान चीन जाने जाएगा । यह जहाज आगामी १५ तारिख अर्थात फागुन ३ गते चीन जाने की जानकारी पर्यटन मन्त्रालय स्रोत ने दी है ।

परराष्ट्र, पर्यटन, स्वास्थ्य मन्त्रालय के अधिकारियाें की समिति गठन की गई है। समिति में नेपाल एयरलाइन्स के प्रतिनिधि भी हैं ।

कोरोना भाइरस के उदगमस्थल चीन के वुहान से करीब १८०  नेपालियाें काे बेइजिङस्थित नेपाली दूतावास के सहयाेग से सरकार उद्धार करेगी ।

यह भी पढें   रास्वपा काठमांडू के जिला अध्यक्ष पद पर राजा शाक्य निर्वाचित

वुहान में अधिकांश अध्ययन के लिए गए नेपाली छात्र हैं । वाे सभी सरकार से अनुराेध करते आए हैं । उनके अभिभावक भी इस बात के लिए स्सास्थ्य मंत्रालय के चक्कर लगाते आ रहे हैं । मानव अधिका आयाेग ने भी इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *