Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रांसपोर्ट एसोसिएसन का बैठक सम्पन , भारत नेपाल के दर्जनों ट्रांसपोर्टर ने लिया भाग

 


माला मिश्रा  जोगबनी । गुड्स ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन , जोगबनी की अतिआवश्यक बैठक स्थानीय बीकानेर होटल के सभागृह में किया गया , जिसकी अध्यक्षता खुर्शिद  खान ने की । इस बैठक की मुख्य बिंदु नेपाल में जा रहे भारतीय वाहन के साथ किसी प्रकार के दुर्घटनाग्रस्त होने से हो रही परेशानी , और उसके निवारण हेतु विस्तार से चर्चा की गई ।
इस बैठक में नेपाल के काकरभट्टा से आए  इंडो  नेपाल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर कंपनी के अध्यक्ष  बसन्त तिवारी ने इस समस्या के समाधान हेतु अपने अभिभाषण में बताया कि नेपाल के गृह मंत्रालय और भारतीय दूतावास के सहमति से इस कंपनी के द्वारा न्यूनतम फीस लेकर अत्यधिक फायदा देने का काम करना है जिसमे भारत के सभी जगहों से आने वाले वाहनों को एक स्टिकर के साथ साथ उनको एक पर्चा दिया जाएगा , अगर वो वाहन का किसी तरह से नेपाल में दुर्घटना हो जाती है तो उसके ड्राइवर , खलासी , और ट्रक को कानूनी सहायता के साथ साथ उसे सकुशल भारत तक पहुंचाने का जिम्मेदारी इस कंपनी की होगी । इसके अलावा इस सभा को अनवर राज , भोला शंकर तिवारी , राजेश गुप्ता , आज़ाद आलम , परवेज खान उर्फ छोटू , सुभाष झा ,  नशिम खान , चितरंजन मंडल , सपन , दिनेश साह, आदि ने भी अपना विचार प्रकट किया और एक स्वर में इस समाधान का स्वागत किया । नेपाल से बिष्णु सितौला , रोहित क्षेत्री , रोबिन भट्टराई , कमल दहाल ने भी अपना  मंतव्य रखा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *