Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केदारनाथ में बर्फबारी का चालीस साल का रिकार्ड टूटा

 

उत्तराखंड।

केदारनाथ में इस बार बर्फबारी ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस सीजन हुई रिकार्ड बर्फबारी से केदारनाथ धाम में भारी नुकसान की आशंका है। रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि दिसंबर में ही केदारनाथ को जाने वाली विद्युत लाइन बर्फबारी के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी और दूरसंचार सेवा भी ठप पड़ गई थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी  बर्फबारी के चलते केदारनाथ और लिनचोली में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। लेकिन, इस बार अधिक बर्फबारी हुई है, जिससे नुकसान भी ज्यादा होने का अंदेशा है।

यह भी पढें   नेपाल -भारत सम्बन्ध एक नए युग की तरफ बढने के लिए प्रतिबद्ध : रवि लामिछाने

बताया जा रहा है कि केदारनाथ में इस बार बर्फबारी ने 40 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 80 के दशक के बाद इस बार इतनी अधिक बर्फबारी हुई है। साथ इस सीजन लिनचोली और केदारनाथ के बीच 6 स्थानों पर 20 फुट से अधिक बर्फ जम गई है, वहीं केदारनाथ मंदिर परिसर के आसपास 9 फुट से अधिक बर्फ जमी हुई है।

विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अधिक बर्फबारी से ग्लेशियरों के टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *