प्रदेश २ के मुख्यमन्त्री कार्यालय में तालाबन्दी करने की चेतावनी
१० फरवरी, जनकपुरधाम । गत आर्थिक बर्ष २०७५ और ७६ में सम्पन्न योजना का रकम अभी तक भुक्तानी नहीं होने के विरोध में प्रदेश २ के सांसद ने मुख्यमन्त्री कार्यालय में तालाबन्दी करने का चेतावनी दिया है ।
कुछ सांसदों ने निर्णय किया है कि प्रदेशसभा में बैठक ने भुक्तानी का निम्ति मुख्यमन्त्री को पांच दिन का अल्टिमेटम दिया जायेगा और उस अवधि के अन्दर भुक्तानी नहीं करने पर मुख्यमन्त्री तथा मन्त्री परिषद् कार्यालय में ताला लगाया जायेगा ।
प्रतिपक्षी नेकपा और कांग्रेस के साथ सत्तारुढ समाजवादी और राजपा के सांसदों भी बैठक में सहभागी थे । उसी बैठक द्वारा सरकार को अल्टिमेटम देने का तय किया है ।
राजपा का सांसद विदेश्वर यादव विक्की ने बताया कि भूक्तानी के सम्बन्ध में बांकी योजना का रकम उपलब्ध करा देने के लिये मुख्यमन्त्री को ज्ञापन दिया गया है ।

