Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रम्प की हत्या की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

 

१० फरवरी, काठमांडू । ह्वाइट हाउस के बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने की धमकी देने वाले व्यक्ति को प्रहरी ने गिरफ्तार किया है । फ्लोरिडा निवासी २५ वर्षीय रोजर हेजपेथ को प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।
वासिङ्टन डिसी मेट्रोपोलिटन प्रहरी के अनुसार वह व्यक्ति ह्वाइट हाउस के बाहर उपस्थित अमेरिकी गुप्तचर सेवा का अधिकारी समक्ष पहुंचकर बताया कि मैं यहाँ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या करने आया हूं ।
प्रहरी के अनुसार उस व्यक्ति के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है ।
गिरफ्तार करने वाले गुप्तचर विभाग का अधिकारी ने प्रहरी को जानकारी देते हुये बताया कि उस व्यक्ति का मानसिक अवस्था ठीक नहीं होने की सम्भावना है ।
उसे फिलहाल मानसिक अस्पताल ले जाया गया है वहां पर उनका मानसिक स्वास्थ्य अवस्था का परीक्षण किया जा रहा है । उसके बाद उनके ऊपर कार्रबाई की प्रक्रिया की जायेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *