Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन : खुद जांच के लिएअस्पताल पहुंचने वालों को 1000 युआन इनाम देने की घोषणा

 

चीन में कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बुखार के लक्षण वाले मरीज खुद अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराएं। प्रशासन ने लोगों को जांच के लिए प्रोत्साहित करने के लिए खुद जांच के लिए अस्पताल पहुंचने वालों को 1000 युआन इनाम देने की घोषणा की है।

बताया जाता है कि हुबेई प्रांत के प्रशासन ने इस तरह की पहल यह देखने के बाद किया है कि एक करोड़ से अधिक की आबादी वाले शहर वुहान की सड़कों पर इन दिनों चहल-पहल नहीं है और यह कुछ हद तक सुनसान नजर आता है। वायरस की चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर लोग अपने घरों में दुबके हैं और वे बाहर नहीं निकल रहे।

यह भी पढें   मतलबी इंसान और धूल में फर्क नहीं, दोनों हवा का रुख देखकर बदलते हैं : बिमल सरार्फ

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, हुबेई प्रांत प्रशासन ने कहा कि जिन निवासियों को बुखार के लक्षण दिखे, वह तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच करवाएं। जो निवासी खुद अस्पताल पहुंचकर जांच करवाएंगे, उन्हें 1000 युआन की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com