Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेहा और आदित्य की शादी से पहले उदित नारायण ने कही ये बात

 

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में है। शो इंडियन आइडल में इन दोनों की शादी का फॉर्मेट चल रहा है और शो में की गई अनाउंसमेंट के मुताबिक 14 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। लेकिन अब शादी के कुछ दिन पहले ही आदित्य के पिता उदित नारायण ने दोनों को लेकर एक शॉकिंग बयान दिया है। दरअसल, एक वेबसाइट से बात करते हुए उदित नारायण ने कहा, ‘आदित्य हमारा एकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अगर शादी की अफवाह सत्य होती है तो हम दुनिया के सबसे खुशनसीब मां-बाप होंगे। लेकिन आदित्य ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है।’

यह भी पढें   दशहरा नजदीक है,लोग रोजगार की तलाश में भारत जा रहे

उदित ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि नेहा कक्कड़ और आदित्य की शादी की अफवाह टीआरपी के लिए उड़ाई गई है। यहां नेहा जज है और मेरा बेटा एंकर है।’

इससे पहले एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा था, ‘नेहा बहुत ही प्यारी लड़की है और वह गाती भी अच्छा हैं। मुझे नेहा बहुत पसंद है और सिर्फ हमें ही नहीं वह सभी को काफी पसंद है। नेहा ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से एक खास पहचान बनाई है। मैं उनके गाने भी सुनता रहता हूं।’

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन की संभावित भारत यात्रा को लेकर संसदीय समिति में चर्चा

नेहा और आदित्य को लेकर उन्होंने कहा था, ‘दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं, लेकिन आगे का मुझे नहीं पता। टीवी पर दोनों को लेकर खबरें तो आ रही है, लेकिन मुझे नहीं पता कि दोनों शादी कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो मुझे तो खुशी होगी कि वह हमारी फैमिली का हिस्सा होंगी।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com