Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आत्मघाती हमले में पाँच की माैत कई घायल

 

काबुल, एएफपी।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार सुबह एक सैन्य अकादमी के बाहर आत्मघाती हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सैन्यकर्मी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले में छह लोग घायल भी हुए हैं।

करीब तीन माह की शांति के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में हुई इस आतंकी वारदात की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। आतंकी संगठन तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा, हमें इस हमले की कोई जानकारी नहीं है। हम इसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर मार्शल फहीम सैन्य अकादमी को निशाना बनाने आया था। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर पैदल था। जांच चौकी के पास अकादमी के अंदर जा रहे एक वाहन से टकराकर उसने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।

यह भी पढें   अत्यधिक गर्मी तथा पूर्वानुमान में आधारित पूर्वकार्य कार्यशाला

यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब अफगानिस्तान में संघर्ष विराम के लिए अमेरिका, तालिबान के साथ बातचीत की कोशिश में लगा है। हमले की निंदा करते हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि यह मानवता के खिलाफ अपराध है। काबुल में इससे पहले गत नवंबर में आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com