Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तकोशी में संचालित पानी जहाज बंद

 

काठमांडू, १३ फरवरी । सप्तकोशी नदी में विगत २ साल से संचालित पानीजहाज बंद हो गया है । पानीजहाज संचालकों का कहना है कि कुछ स्थानीय बासियों अवरोध एवं असहयोग के कारण बाध्यात्मक रुपमें पानीजहाज को बंद करना पड़ा है ।
विगत १ साल से सप्तकोशी नदी में बराह क्षेत्र जल यातायात तथा पर्यटन सेवा प्रालि, नेपाल रिभर ट्रान्सपोर्ट प्रालि, बराहा क्षेत्र मरिन एण्ड रिसोर्ट प्रालि और सप्तकोशी टुरिजम एण्ड टावर ट्रान्सपोर्टसन प्रालि द्वारा सप्तकोशी नदी में नियमित पानीजहाज संचालन हो रहा था । संचालकों का कहना है कि स्थानीय कुछ समूह की ओर से संचालकों के सामने अनधिकृत रकम की मांग, निःशुल्क सेवा, टिकट में कमिसन जैसे मांग रखने के कारण पानीजहाज बंद हो गया है ।
स्मरणीय है, चतराघाट से भोजपुर जिला स्थित हतुवागढी सिम्ले तक नियमित ७ पानीजहाज संचालित हो रहा था । सप्तकोशी टुरिजम के संचालक राजेन्द्र कार्की ने कहा कि स्थानीय बासियों की ओर से अनावश्यक दबाव आने के कारण सेवा बंद करना पड़ा है । उन्होंने यह भी कहा कि यहां दैनिक ४–५ सौ लोगों ने पानीजहाज सुविधा प्राप्त करते आ रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *