फरार दुर्गा प्रसाई गुपचुप प्रशासन में हाजीर
काठमांडू, १३ फरवरी । पुलिस प्रशासन की नजर में फरार रहे मेडिकल संचालक दुर्गा प्रसाई गुपचुप रुप में प्रशासन में हाजीर हो गए हैं । मानहानी संबंधी कसूर में उनके विरुद्ध वारेन्ट जारी होने के बाद प्रसाई फरार हो गए थे । जिला प्रशासन कार्यालय भक्तपुर के अनुसार बिहीबार सुबह प्रसाई प्रशासन कार्यालय में हाजिर होकर साधारण तारीख में छुट गए हैं ।
स्मरणीय है, मेडिकल संचालक प्रसाई ने चिकित्सका शिक्षा आयोग के उपाध्यक्ष डा. श्रीकृष्ण गिरी के ऊपर २० करोड घूस मांगने का आरोप लगाया था । उक्त आरोप के विरुद्ध जब डा. गिरी ने मानहानी संबंधी मुद्दा जिला प्रशासन कार्यलय भक्तपुर में दर्ज किया तो पुलिस अदालती अनुमति के साथ प्रसाई को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर तक पहुँची थी । प्रसाई घर में ना होने के कारण पुलिस खाली हाथ वापस हो गई थी ।
लेकिन बिहीबार प्रसाई एकाएक जिला प्रशासन कार्यालय में हाजिर हो गए और साधारण तारीख संबंधी कागज में हस्ताक्षर कर अपने घर वापस हो गए ।

