Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेमिका संग वैलेंटाइन डे मनाने घर से निकला पति,पत्‍नी ने पति व प्रेमिका को पकड़ जमकर पीटा

 

पटना, जेएनएन।

सांकेतिक तसवीर

प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन डे  मना रहे दो बच्चों के पिता की पत्नी  ने बीच सड़क पर चप्‍पल से इश्‍क का भूत उतार दिया। पत्‍नी ने प्रेमिका की भी जमकर खबर ली। पटना के पुनाईचक के पास हुए इस हाई वोल्‍टेज ड्रामा  के दौरान उमड़ी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम  हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया, फिर तीनों को थाने पर ले गई। पति-पत्नी और प्रेमिका एक-दूसरे के रिश्‍तेदार निकले।

प्रेमिका संग वैलेंटाइन डे मनाने घर से निकला पति

यह भी पढें   आईएमई ग्रुप ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

जानकारी के अनुसार, बिहार के हाजीपुर के निवासी एक युवक का अपनी दूर की रिश्तेदार से प्रेम-प्रसंग (Love Affair) चल रहा था। यह बात उसकी पत्नी को पता चल गई थी। शुक्रवार को वेलेंटाइन डे होने के कारण पति जब घर से निकला, पत्‍नी को शक हो गया। वह भी पति का पीछा करने लगी।

पत्‍नी ने पति व प्रेमिका को पकड़ जमकर पीटा

पत्नी ने देखा कि उसका पति हाजीपुर में प्रेमिका के साथ पटना के लिए चला। पटना के पुनाईचक मोड़ पर जैसे ही पति अपनी प्रेमिका के साथ ऑटो से उतर कर ईको पार्क (Eco Park) की तरफ जाने लगा, पत्नी ने पकड़ लिया। फिर, बीच सड़क पर पति व उसकी प्रेमिका की धुनाई करने लगी।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश तक, गंडक नदी से अब तक 13 अज्ञात शव बरामद

बीच सड़क पर हाई वोल्‍टेज ड्रामा, ट्रैफिक जाम

घटना के दौरान पति की बोलती बंद हो गई। इस बीच सड़क पर हाई वोल्‍टेज ड्रामा खड़ा हो गया। इस कारण ट्रैफिक जाम हो जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने हस्‍तक्षेप कर पति-पत्नी और प्रेमिका को अलग किया। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने लग गई।

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्‍चों का बाप पति

पटना के सचिवालय थाने में पत्‍नी ने बताया कि उसकी शादी  तीन साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन शादी के तीन साल बाद पति की जिंदगी में प्रेमिका आ गई। पूछताछ के दौरान प्रेमिका कोई जवाब नहीं दे सकी। तीनों रिश्‍तेदार निकले, इसलिए पारिवारिक दबाव में मामला आगे बढ़ाने से कतरा गए। घटना को लेकर कोई मामला (FIR) दर्ज नहीं किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com