Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी और काेराेना वायरस का क्या है सम्बन्ध

 

आजकल इंटरनेट पर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के कई अर्थ निकाले जाकर अब तो हर वर्ष के लिए भविष्यवाणियां निकाली जाने लगी। वर्तमाना में कोरोना वायरस को लेकर उनकी भविष्यवाणी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कुछ लोग दावे कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी भविष्वाणी की पुस्तक के छंद 2:53 में कोराना वायरस का जिक्र किया है।

उनके मुताबिक नास्त्रेदमस ने इस छंद या चौपाई में कहा है कि समुद्र से सटे एक शहर में बड़ी महामारी फैलेगी, जिसके लाखों लोग शिकार होंगे। कहा जा रहा है कि जिस शहर का जिक्र नास्त्रेदमस ने किया है, लगता है वह चीन का वुहान शहर ही है। यहां समुद्री जीवों का कारोबार होता है। चीन के इसी शहर से कोरोना वायरस फैला है। सिर्फ इसी शहर में कोराना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लाखों में है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वुहान में संक्रमित लोगों की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो फरवरी खत्म होते-होते शहर की 5 प्रतिशत आबादी यानी 5 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएंगे। कहा जाता है कि यह वायरस वहां के पशु बाजार से फैला है। इस शहर में समुद्री जीवों के व्यापार की एक मंडी भी लगती है।

इस वायरस से लगभग 43,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें चीन के हुबेई प्रांत में ही 1310 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कहा यह जा रहा है कि चीन दुनिया से यह आंकड़े छुपा रहा है। गैर सरकारी आंकड़ों के मुताबित अब तक लाखों लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं और लगभग 1 करोड़ से अधिक लोग बहुत दिनों से अपने घरों में कैद हैं।

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय

वैसे नास्त्रेदमस ने अपनी कई भविष्‍यवाणियों में बाढ़, तूफान, महामारी और युद्ध के कारण हजारों लोगों के मारे जाने के बारे में लिखा है। यह तो उनके जन्म के पूर्व भी होता रहा है। उनके जन्म के समय भी हुआ था और आगे भी ऐसा ही होता रहेगा। मतलब यह कि बाढ़, तूफान, महामारी और युद्ध में लोग मारे ही जाते रहेंगे, लेकिन इससे कोई दुनिया तबाह नहीं होने वाली है। प्लेग फैला था उस समय भी लाखों लोग मारे गए थे लेकिन आज दुनिया की आबादी 7 अरब से ज्यादा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com