Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व. कोइराला प्रति प्रचण्ड द्वारा व्यक्त विचार को डा. भट्टराई ने किया समर्थन

 

काठमांडू, १५ फरवरी । समाजवादी पार्टी नेपाल के संघीय परिषद् अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि जनयुद्ध दिवस के अवसर पर नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. गिरिजाप्रसाद कोइराला और माओवादी जनयुद्ध के संबंध में जो अभिव्यक्ति दिया है, उसमें आंशिक सत्यता है । उनका कहना है कि जनयुद्धकालीन समय में नेपाली कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन सभापति स्व. कोइराला ने भी माओवादी को हिंसात्मक आन्दोलन और आक्रमण के लिए प्रोत्साहित किए थे ।
लेकिन डा. भट्टराई ने यह भी कहा है कि नेकपा अध्यक्ष प्रचण्ड ने जिसतरह व्याख्या किया है, वैसी अवस्था नहीं है । उन्होंने कहा– ‘तत्कालीन कांग्रेस सभापति कोइराला ने माओवादी को राज्य के विभिन्न निकाय में भौतिक आक्रमण के लिए आग्रह किया था, इसका साक्षी मैं भी हूं । लेकिन प्रचण्ड जी ने कुछ ज्यादा ही कहा, उसमें सत्यता नहीं है ।’ शुक्रबार संसद् भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष डा. भट्टराई ने ऐसा कहा है ।
डा. भट्टराई का कहना है कि वि.सं. २०६२ साल माघ महीना में तत्कालीन राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने स्थानीय चुनाव घोषणा किया था, उसको असफल बनाने के लिए स्व. कोइराला ने माओवादी से सैनिक गतिविधि बढ़ाकर चुनाव असफल बनाने के लिए आग्रह किया था । डा. भट्टराई को यह भी कहना है कि प्रचण्ड ऐसे व्यक्ति हैं, जो छोटी–मोटी बात को भी बढ़ा–चढ़ाकर प्रस्तुत करते हैं, जो जनयुद्ध दिवस के अवसर पर स्वं कोइराला और माओवादी जनयुद्ध संबंधी प्रसंग में भी दिखाई दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com