Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर्राष्ट्रीय कृषि उद्योगिक प्रदर्शनी एक्सपो मेला का अर्थ मंत्री ने किया उद्घाटन

 

माला मिश्रा बिराटनगर, 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर में अन्तर्राष्ट्रीय कृषि उद्योगिक प्रदर्शनी ( विराट एक्सपो) मेला का उद्घाटन नेपाल सरकार का केंद्रीय अर्थमंत्री युवराज खतिवडा सहित अतिथियों ने बैलून उड़ाकर किया । इसके साथ ही  मेला रखे 340 स्टॉल जिसमे नेपाल , भूटान , भारत ,बांग्लादेश , पाकिस्तान के निर्मित समान को प्रदर्शनी में रखा गया था उसका शुभारम्भ हुआ । कार्यक्रम का अध्यक्षता उद्योग संगठन मोरंग का अध्यक्ष भीम घिमिरे ने किया । इस मौके पर व्यपार क्षेत्र में मत्वपूर्ण योगदान और रोजगार उपलब्ध कराने बाले व्यवसायी भोलेश्वर दुलाल , बिपिन काबरा को मुख्य अतिथि व अर्थमंत्री ने सम्मानित किया  । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय उद्योग वाणिज्य आपूर्ति  मंत्री मोती दुग्गड़ , नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ का वरिष्ट उपाध्यक्ष शेखर गोलछा , 1 नंबर प्रदेश का कानून मंत्री  हिक्कमत बहादुर कार्की , पर्यटन मंत्री जगदीश कुसियैत  , संघीय सांसद  अमनलाल मोदी , प्रदेश सांसद जयराम यादव , नेपाली कांग्रेस का केंद्रीय सदस्य अमृत अर्याल , मोरंग व्यपार संघ का अध्यक्ष  प्रकाश  मुंदड़ा ,  पूर्व सांसद पवन सारडा , बिराट व्यपार संघ का अध्यक्ष  सूजन थापा,  गुरु बराल , सुबोध प्याकुरेल , किशोर प्रधान व अन्य अतिथि मंचासीन थे । मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने आयोजक का प्रशंसा करते हुए उद्योगी व्यपारी का समस्या पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उद्योगी व्यपारी का समस्या के प्रति सरकार गंभीर रहने की बात कही ।  मेला में  सुरक्षा के के मद्देनजर जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था वही  पुलिस बल , ट्रैफिक पुलिस तैनात किए गए थे । आयोजक का दावा है 9 दिवसीय उक्त एक्सपो मेला का 3 लाख लोग अवलोकन करेंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक उद्योग संगठन मोरंग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुयस प्याकुरेल , उपाध्यक्ष राकेश सुराना , कोषाध्यक्ष नंदकिशोर राठी , सदस्य बिपिन काबरा , सुबोध कोइराला व अन्य समिति के लोग सक्रिय दिखे । इस मौके पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सभी स्टाल का अवलोकन कर व्यपारियो का हौसला अफजाई किया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन को ‘श्री ८’ की संज्ञा देने पर रास्वपा की आपत्ति, रिकॉर्ड से हटाने की मांग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *