Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्री साह के ऊपर दुव्र्यहार करनेवाले राजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

काठमांडू, १६ फरवरी । प्रदेश नं. २ के सामाजिक विकास मन्त्री नवल किशोर साह के ऊपर दुव्र्यहार करनेवाले राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) समर्थित कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिबार गिरफ्तार किया है । राजपा संबंद्ध राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ के युवा कार्यकर्ता शनिबार मन्त्री साह के ऊपर ‘काला’ रंग दलने जा रहे थे । उसी क्रम में वे लोग गिरफ्तार हो गए है ।
शनिबार मन्त्री साह जनकपुरधाम–८ में स्थित जानकी हेल्थ केयर एण्ड रिसर्च सेन्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागी होने जा रहे थे । उसी क्रम में राजपा समर्थित विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने मन्त्री के विरुद्ध काला–झंडा प्रदर्शनी और काला रंग लगाने का कार्यक्रम तय किए थे । इसकी अग्रीम जानकारी पुलिस को हो गई और वे लोग गिरफ्तार हो गए ।
स्मरणीय है, गत शुक्रबार राजपा धनुषा जिला अध्यक्ष मण्डल के सदस्य ज्ञानेन्द्र झा और मन्त्री साह के बीच विवाद हो गया था । उसी विवाद के कारण दो पक्षीय तिक्तता इस तरह सामने आई है । मन्त्री साह की कार्य संपादन के प्रति असन्तुष्ट पार्टी कार्यकर्ता उनके प्रति आक्रोशित भी है । गिरफ्तार १० विद्यार्थी कार्यकर्ता को पुलिस ने ४ घंटा हिरासत में रखकर छोड़ दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com