नेपालियों का चीन से उद्धार, अभिभावक प्रसन्न, चांगुनारायण में त्रास
१६ फरवरी, काठमांडू । कोरोना भाइरस के उद्गमस्थल चीन के वुहान से ३३० वाइडबडी विमान से १७० विद्यार्थी सहित १७५ नेपालियों का उद्धार किया गया है । १ सौ ८५ व्यक्तियों को लाने की तैयारी थी परन्तु ६ व्यक्तियों में बुखार होने के कारण उन्हें विमानस्थल में ही रोक दिया गया और चार लोग स्वेच्छा से नहीं आये ।
बच्चे आने की खुशी में बहुत सारे अभिभावक खुश हैं तो कुछ अभिभावक दुखी भी हैं जिनके बच्चे को बुखार होने के कारण चीन ने आने नहीं दिया । चीन से आये सारे लोगों को भक्तपर के चांगुनारायण खरिपाटी स्थित नेपाल प्रधिकरण के तालिम केन्द्र में क्वारेन्टाइन में सही ढंग से रखा गया है । १४ दिनों तक अभिभावक को उनसे नहीं मिलने दिया जायेगा ।
वैसे तो सम्पूर्ण नेपाली कोरोना से नेपाल को असुरक्षित महसूस कर रही पर चांगुनारायण में अत्यधिक त्रास का असर दिख रहा है । सभी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं । वहां के लोगों ने हेल्पडेस्क रखने की मांग की है ।

