Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नर्भिक इन्स्टिच्युट आफ नर्सिङ्ग एजुकेशन के १०वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान

 

काठमाडौं–

नर्भिक इन्टरनेशनल हस्पिटल की भगिनी संस्था नर्भिक इन्स्टिच्युट आफ नर्सिङ्ग एजुकेशन के १०वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में कालेज में अध्ययनरत विभिन्न कार्यक्रम के विद्यार्थी तथा कर्मचारी मिलाकर ५६ लाेगाें ने रक्तदान किया है। नेपाल रेडक्रस सोसाइटी भक्तपुर के प्राविधिक सहयोग में रक्तदान हुआ ।

नेपाल रेडक्रस के मानव जीवन के लिए  बहुमुल्य वस्तु रक्त की कमी से किसी भी व्यक्ति काे मृत्यु न हाे इसके लिए “रक्तदान जीवनदान” के नारा काे सफल बनाने के लिए इस कालेज ने अपने १० वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में ५६ पिन्ट रक्त नेपाल रेडक्रस सोसाइटी भक्तपुर शाखा काे हस्तान्तरण किया है ।

यह भी पढें   ग्लानि, भय और हीनता के भँवर से निकलना ही आत्मविश्वास की पहली जीत : बिमल सरार्फ

इस अवसर में इन्स्टिच्युट के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत कुलानन्द शर्मा ने सामाजिक सेवा अन्तर्गत मानवीय सेवा का ख्याल कर मानव जीवन का बहुमूल्य वस्तु रक्त दान सहयाेग के लिए नेपाल रेडक्रस सोसाइटी भक्तपुर शाखा द्वारा प्राविधिक सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com