दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत में बनकर तैयार
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत में बनकर तैयार हो गया है। हालांकि, इस स्टेडियम में अभी अंतिम चरण का काम बाकी है और इसके उद्घाटन की तारीख भी तय हो गई है। उधर, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अहमदाबाद के मोटेरा में बने दुनिया के सबसे विशाल क्रिकेट स्टेडियम की ताजा तस्वीर शेयर की है और एक बड़ा खुलासा किया है।
आइसीसी ने मोटेरा में बने सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम की एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है और लिखा है, “लगभग तैयार मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की नवीनतम तस्वीर, जिसमें 1 लाख 10 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता का दावा है!” आइसीसी की इस अपडेट में सामने आ गया है कि बीसीसीआइ और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ राज्य सरकार की मदद से बने इस स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शक एकसाथ बैठ पाएंगे।

