बिग बॉस 13 के विजेता बने सिद्धार्थ शुक्ला
लंबे समय से सलमान खान के फैन्स को बिग बॉस 13 के विजेता के नाम का ऐलान का इंतजार था। कल शाम आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर घोषित हो चुके हैं। शो में टॉप 2 फाइनलिस्ट सिद्धार्थ और असीम रियाज थे, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें मात देकर इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया है।

