काेराेना वायरस से जूझते चीन की सहायता के लिए भारत जल्द ही चीन में मेडिकल सामग्री भेजेगा
बीजिंग, पीटीआइ।
घातक कोरोना वायरस की गिरफ्त में फंसे चीन के लिए भारत सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत जल्द ही कोरोनो वायरस के प्रकोप से निपटने में चीन को चिकित्सा आपूर्ति (Medical Supplies) की खेप भेजेगा। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिश्री (Indian Ambassador Vikram Misri) ने रविवार को कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत चीन के लोगों के साथ खड़ा है।
चीन में खतरनाक वायरस (COVID-19) की वजह से 142 नई मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1665 हो गया है। चीन में सबसे अधिक लोग की मौत हुबेई प्रांत में हुई है।
विक्रम मिश्री ने कहा, ‘कोरोना प्रकोप से निपटने के लिए एक भारत जल्द ही चीन को चिकित्सा आपूर्ति की एक खेप भेजेगा। यह चीन और वहां के लोगों के साथ भारत सरकार की सद्भावना, एकजुटता और मित्रता को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिनाई के समय में चीन के लोगों की सहायता करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

