Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में सरकार परिवर्तन की सम्भावना नहीं हैः यादव

 

काठमांडू, १७ फरवरी । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि प्रदेश नं. २ में सरकार परिवर्तन की कोई भी संभावना नहीं है । आइतबार बिराटनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया । अध्यक्ष यादव को कहना है कि प्रदेश नं. २ में निर्मित समाजवादी–राजपा गठबन्धन सरकार के प्रति कुदृष्टि लगानेवाले बहुत सारे हैं, लेकिन उन लोगों की चाहत अनुसार यहां सरकार परिवर्तन की संभावना नहीं है ।
अध्यक्ष यादव ने यह भी दावा किया है कि समाजवादी और राजपा के बीच जल्द ही पार्टी एकीकरण भी होनेवाला है । उन्होंने कहा कि संविधान में सभी का स्वामित्व होना चाहिए । उन्हों ने आगे कहा– ‘अगर संविधान संशोधन और परिमार्जन नहीं होगी तो गणतन्त्र आगे नहीं बढ़ पाएगा । संशोधन के लिए हम लोग सबसे पहले सदन से ही संघर्ष करेंगे । अगर वहां से संभव नहीं रहा तो सडक विद्रोह में उतर आएंगे ।’
अध्यक्ष यादव का कहना है कि संसदीय संरचना, शासकीय स्वरुप और राज्य पुनःसंरचना संबंधी विषयों में संविधान का संशोधन आवश्यक है । उन्होंने यह भी कहा कि अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग संसद् के प्रति उत्तरदायी होना भी जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *