जनकपुरधाम : महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
जनकपुर ।
प्रदेश नम्बर २ जनकपुरधाम में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है । जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका में रहने वाले ४० वर्षीय महिला के साथ सोमबार ४ युवकों ने द्वारा सामुहिक बलात्कार की घटना सार्वजनिक हुई है । बलात्कार करने वालों में से २ को प्रहरी नियन्त्रण में लेने की जानकारी जिप्र धनुषा ने दी है ।
बलात्कार के आरोप में पकडाने वाले महोत्तरी के औरही नगरपालिका वडा नम्बर ७ के नरेश महतो और भारत के बिहार प्रान्त मधुवनी जिला स्थित कलुवाही का ४९ वर्षीय राघवेन्द्रकुमार सिंह होने की बात प्रहरी निरीक्षक अशोक झा ने कही । दो लोगों की खोज की जा रही है .

