Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्रेडेड स्कूल ने मनाया रजत जयन्ती समारोह

 


माला मिश्रा बिराटनगर,1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर स्थित ग्रेडेड इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल अपना 25 वॉ वार्षिकोत्सव समारोह बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया । इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओ ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया । इस मौके पर स्कूली बच्चो ने विज्ञान प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया । बिराटनगर के बीरेंद्र सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम का  मुख्य अतिथि व बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पराजुली ने शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किये जाने की बात कही । कहा निजी क्षेत्र के विद्यालय  को भी सरकार के द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए । इस मौके पर अभिवावक संघ का देबी पंथी ,  प्याबसन मोरंग सचिव राजेश दास ,  शिक्षा इकाई मोरंग  प्रमुख  दीर्धभोज चापागाई ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में दर्जनों लोगों को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर  टीकाराम ढकाल ,अर्जुन बस्नेत , सीतला सुब्बा ,विद्यालय का अध्यक्ष केशवलाल सिंह सुवाल ,
रंभा देवी डंगोल , निकिता ताम्राकार सुवाल धन्यवाद ज्ञापन व अतिथियों का स्वागत विद्यालय का प्रिंसिपल प्रेमलाल सुवाल ने किया ।

यह भी पढें   भैरहवा और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन के लिए कूटनीतिक पहल जारी : वित्त मंत्री

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *