धार्मिक महायज्ञ में सहभागी किशोरी के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म, ३ युवा गिरफ्तार
रुपन्देही, १८ फरवरी । रुपन्देही जिला साम्मरी गांवपालिका–३ थुम्हवा में आयोजित धार्मिक महायज्ञ में सहभागी एक १६ वर्षीया किशोरी की ऊपर सामूहकि रुप में यौन दुष्कर्म (बलात्कार) हुआ है । इलाका पुलिस कार्यालय मार्चवार के अनुसार दुष्कर्म में सहभागी ३ युवा को गिरफ्तार किया गया है ।
घटना विवरण अनुसार गांव में ही आयोजित महायज्ञ में सहभागी होने के लिए किशोरी वहां पहुँची थी । उसी महायज्ञ में पहुँचे गांव के ही ३ युवाओं ने उनको महायज्ञ नजदीक में ही निर्माणाधीन भवन में बुलाया और सामूहिक बलात्कार किया । घटना में संलग्न तीनों युवा और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भैरहवा अस्पताल पहँुचाया गया है ।

